पिथौरागढ़ में आया 4.5 रिक्टर का भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में रविवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र में रविवार की रात 8.18 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है।
तीन दिन पहले आया था भूकंप
इस इलाके में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। तीन दिन पहले 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि इस हलचल से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।