फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake in garhwal

गढ़वाल में भूकंप से लोगों की नींद उड़ी

Mon, 17 Feb 2014 07:13 PM IST
अमर उजाल/रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गुप्तकाशी
अमर उजाल/रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गुप्तकाशी Updated Mon, 17 Feb 2014 07:13 PM IST
विज्ञापन
earthquake in garhwal

16/17 फरवरी की मध्य रात्रि और सुबह उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मध्य रात्रि में आया भूकंप का झटका इतना तगड़ा था कि लोग घरों से बाहर आ गए।

विज्ञापन


पहला भूकंप का झटका 12.33 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। इसका केंद्र रुद्रप्रयाग (अक्षांश 30.5 डिग्री व देशांतर 79.2 डिग्री ईस्ट) बताया गया है। इसकी गहराई पांच किलोमीटर आंकी गई है।
विज्ञापन


तीव्रता 3.2
सोमवार सुबह 6.01 बजे भूकंप का दूसरा झटका आया। इसकी तीव्रता 3.2 रिक्टर मापी गई। इसका केंद्र चमोली (अक्षांश 30.3 डिग्री व देशांतर 79.9) बताया गया है। इसकी गहराई भी पांच किमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को भूकंप के झटका महसूस होने से बिस्तरों में सोए लोग घर से बाहर दौड़ पडे़। रुद्रप्रयाग बाजार निवासी अशोक नौटियाल ने बताया कि भूकंप के झटके के कारण काफी देर तक बरामदे में लगी रेलिंग जोरों से बजती रही।

गुप्तकाशी के लखपत राणा,  करोखी निवासी मदन सिंह, जाखणी के रघुवीर पंवार, सारी निवासी देवेंद्र सिंह और मक्कू निवासी सतीश मैठाणी ने बताया कि आधी रात को उन्होंने लगातार तीन बार झटके महसूस किए।

लगातार झटका महसूस करने पर लोग खतरे के अंदेशे से घरों से बाहर चले आए। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि भूकंप से नुकसान की खबर नही मिली है। मौसम विभाग ने भूकंप के दो झटके रिकार्ड किए हैं।

केंद्र बिंदु रुद्रप्रयाग
चमोली जिले में रविवार देर रात को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12.33 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.3 रिएक्टर मापी गई। भूकंप का केंद्र बिंदु रुद्रप्रयाग जनपद में था।


दूसरा झटका सोमवार सुबह छह बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई और इसका केंद्र बिंदु जनपद चमोली था। डीएम एसए मुरुगेशन ने बताया की भूकंप से जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed