{"_id":"5840628e4f1c1be665de729c","slug":"earthquake-in-dharchula-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, नेपाल सीमा पर रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, नेपाल सीमा पर रहा केंद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Dec 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई गई है। भूकंप का केंद्र धारचूला से 27 किमी दूर भारत-नेपाल बॉर्डर पर था। वहीं गढ़वाल के रुद्रप्रयाग, गोचर और श्रीनगर में भी महसूस किए गए।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात 10.22 बजे जब लोग घरों में सो रहे थे उसी समय उत्तराखंड के कई इलाके भूकंप से कांप उठे। भूकंप के झटको का अहसास होते ही लोग घरों से निकलकर बाहर की तरफ भागे। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी।
विज्ञापन
रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला में पाया गया है। फिलहाल भूकंप से कहीं भी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन