{"_id":"694fe13bdeb7f30f280e3119","slug":"eacher-recruitment-counseling-will-be-held-simultaneously-in-all-districts-of-the-state-on-january-12-dehradun-news-c-5-hld1006-865795-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती : प्रदेश के सभी जिलों में 12 \nजनवरी को एक साथ होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती : प्रदेश के सभी जिलों में 12 जनवरी को एक साथ होगी काउंसलिंग
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डाॅॅ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए सभी जिलों में 12 जनवरी को एक साथ काउंसलिंग होगी। शिक्षा मंत्री डाॅॅ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग में 1670 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक-एक अभ्यर्थी ने 10 से 12 जिलों में भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। अब तक यह होता रहा है कि अलग-अलग तिथि में काउंसलिंग होने से एक अभ्यर्थी एक जिले में चयन के बाद दूसरे जिले की काउंसलिंग में भी शामिल होता था। इससे पहले वाले जिले में पद खाली रह जाता है। इस कारण अब एक साथ काउंसलिंग का निर्णय लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅॅ. मुकुल सती, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल व विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी शामिल रहे।