फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   E-rikshaws will be strictly romoved form main road in city

राजधानी के मुख्य मार्गो से हटाए जाएंगे ई रिक्शा

Wed, 28 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
E-rikshaws will be strictly romoved form main road in city
मुख्य मार्गों पर सख्ती से हटाए जाएंगी ई-रिक्शा
विज्ञापन

- आरटीओ ने संचालन पर लगायी रोक, मुख्य मार्गों के बजाए गली कूंचों में हो सकेेगा संचालन
माई सिटी रिपोर्ट
देहरादून। राजधानी की मुख्य सड़कों पर फर्राटा भर रहीं ई-रिक्शा के संचालन पर आरटीओ ने फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि ई-रिक्शा मुख्य मार्गों के बजाए गली कूचों में संचालित की जा सकती हैं। आरटीओ डीसी पठोई की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सुबह आठ से लेकर रात आठ बजे तक ई-रिक्शा का संचालन मुख्य मार्गों पर नहीं होगा।

आरटीओ की ओर से जारी किए आदेशों के मुताबिक घंटाघर से प्रेमनगर वाया चकराता रोड, किशननगर चौक, बल्लूपुर चौक तक, घंटाघर से आईएसबीटी तक वाया रेलवे स्टेशन, सहारनपुर चौक व लालपुर होते हुए आईएसबीटी तक, घंटाघर से जोगीवाला वाया आराघर, धर्मपुर व रिस्पना पुल, घंटाघर से जाखन वाया राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए जाखन तक, घंटाघर से लाडपुर व रिस्पना से आईएसबीटी तक और शिमला बाईपास से बड़ोवाला तक ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। ई-रिक्शा के मुख्य मार्गों पर संचालित किए जाने को लेकर सिटी बस, आटो यूनियन, विक्रम यूनियन के पदाधिकारी भी पुरजोर विरोध कर रहे थे। दून आटो रिक्शा यूनियन के पूर्व प्रधान पंकज अरोड़ा का कहना है कि आमजन के हित में लिया गया अच्छा फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed