{"_id":"68069c872ad840d336097dfb","slug":"e-rickshaw-driver-beaten-up-dies-under-suspicious-circumstances-dehradun-news-c-5-1-drn1031-670789-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट, संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट, संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
Iपरिजनों ने दंपती और चार-पांच अन्य लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
I
Iपोस्टमार्टम में नहीं आया मौत का कारण, एसपी सिटी ने दिए जांच के आदेशI
Iबिंदाल पुल के पास एक ई-रिक्शा चालक से मारपीट की गई। विवाद रिक्शा के कार से टकराने पर हुआ था। इसके अगले दिन ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत कार सवारों की मारपीट से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। मृतक का विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। उधर, शुरुआत में कोई कार्रवाई न होने पर मृतक के परिजनों ने एसपी सिटी से मुलाकात की। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।I
Iजानकारी के अनुसार गढ़ी कैंट के रहने वाले मुस्तकीम ई-रिक्शा चलाते थे। वह शनिवार शाम को किशननगर चौक की ओर से ई-रिक्शा लेकर आ रहे थे। इस दौरान उनकी रिक्शा सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। इससे कार में खरोंचे आई तो कार सवारों ने उनसे झगड़ा किया। मुस्तकीम की बहन शबाना ने पुलिस को बताया कि इन कार सवार और वहां मौजूद एक दंपती ने मुस्तकीम से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मामला बिंदाल पुलिस चौकी गया तो वहां मुस्तकीम से कार के नुकसान की एवज में 15 हजार रुपये भी ले लिए गए। लेकिन, मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मुस्तकीम घर आ गए। यहां उनकी अगले दिन तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।I
I
I
Iशबाना का आरोप है कि उनके भाई की मौत मारपीट के कारण हुई है। पुलिस ने मुस्तकीम के शव का पोस्टमार्टम कराया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है। ऐसे में डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखने की सलाह दी है। इस मामले में शबाना की ओर से दंपती और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत की है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।I