{"_id":"c0b2c3f4ca66d863c796dfcf9c930e3d","slug":"e-adhar-can-use-in-e-adhar-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए ये है अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए ये है अच्छी खबर
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने अब आवेदक का ई-आधार कार्ड मान्य कर दिया है। इसे फोटो पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा। उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने यह व्यवस्था लागू कर दी है। इससे पासपोर्ट बनाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पासपोर्ट आवेदन के लिए आईडी और एड्रेस प्रूफ के तौर पर प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों में विदेश मंत्रालय पहले ही आधार कार्ड को शामिल कर चुका है। देश भर के पासपोर्ट कार्यालयों में ऐसे कई लोग सामने आए, जिनके पास आधार कार्ड की मूल प्रति नहीं है।
विज्ञापन
इसमें ज्यादातर लोगों से यह मालूम हुआ कि आधार कार्ड के लिए आवेदन के बावजूद तमाम कारणों से महीनों बीतने के बावजूद आधार कार्ड की मूल प्रति उन्हें नहीं मिल पाई है। आधार कार्ड की मूल प्रति खोने की भी शिकायतें आईं। फीडबैक मिलने पर विदेश मंत्रालय ने फोटो पहचान और एड्रेस प्रूफ के रूप में ई-आधार कार्ड को भी मान्य कर दिया है।
विज्ञापन
ऐसे निकालें ई-आधार कार्ड
आधार कार्ड का ऑनलाइन आवेदन किया है तो यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) की अधिकृत वेबसाइट www.uidai.gov.in पर लॉग इन करें। वेबसाइट में डाउनलोड ई-आधार वाले आप्शन में जाकर आवेदन रसीद का एनरोलमेंट नंबर, पूरा नाम समेत बताई गई जानकारी दर्ज करें। फिर कंप्यूटर से ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट प्राप्त कर लें।