{"_id":"b2f4fabf303a4ab2d0f296c81e9e25bf","slug":"dustbin-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद है कूड़ेदान भी चुराने लगे हैं लोग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद है कूड़ेदान भी चुराने लगे हैं लोग...
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लगाए गए कूड़ेदान कुछ दिन कूड़ा डालने के बाद नगर में नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
कूड़ेदानों पर सवाल
लोग गायब हुए कूड़ेदानों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं तो अधिकारी इन कूड़ेदानों की गुणवत्ता पर। नगर में एक माह पूर्व पंचायत प्रशासन द्वारा तीन दर्जन से अधिक प्लास्टिक कूड़ेदान लगाए गए। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक कूड़ेदान की कीमत 6 सौ से 7 सौ के बीच बताई जा रही है।
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
मुख्य बाजार सहित अन्य स्थानों पर स्टैंड पर लगाए गए इन कूड़ेदानों के आकार और स्टैंड की मजबूती को लेकर शुरू से ही सवाल उठने लगे थे।
स्थिति यह रही कि सप्ताह भर में ही कूड़ेदान टूटने शुरू हो गए। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सती, हरीश चौहान, राजेंद्र सगोई का कहना है कि नगर की सफाई व्यवस्था के लिए बाजार में लगे कूड़ादानों को कुछ ही दिन में हटाया जाना समझ से परे है।
विज्ञापन
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
मानकों के विपरीत लगाए गए कूड़ेदानों पर सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है। प्रशासन को इस संबंध में जांच करनी चाहिए। बदरीनाथ हाईवे पर गंदगी उमा देवी चोक पर पंचायत द्वारा बनाया गया नाला लोगों के लिए खासे परेशानी का सबब बन रहा है।
सफाई नहीं हो रही
दुकानदार राकेश कंडवाल का कहना है पंचायत के सफाई निरीक्षक सहित कर्मियों को कई बार नाला साफ करने के कहा गया। लेकिन नाले की सफाई नहीं हो रही है। जिस कारण यहां सड़ांध फैल रही है।
पूर्व में वितरित कूड़ेदानों का भी नहीं पता
सफाई व्यवस्था के लिए नगर में वर्ष 2008-09 में भी दुकानदारों को कूडे़दानों का वितरण किया गया। लेकिन बाजार में बंटे सैकड़ों कूड़ेदान भी गायब हो गए। अब इस साल सड़क किनारे लगे प्लास्टिक स्टैडिंग कूड़ेदान भी गायब होना भी सवाल बना है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---