फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan today in uttarakhand

विजयदशमी 2021: आज फिर होगी बुराई पर अच्छाई की जीत, रावण के दहन के लिए देहरादून तैयार 

Fri, 15 Oct 2021 11:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Oct 2021 11:57 AM IST
सार

Dussehra 2021: देहरादून शहर में सबसे ऊंचा 55 फीट का पुतला हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में दहन होगा। आयोजकों ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Dussehra 2021: Vijayadashami Puja and Ravan Dahan today in uttarakhand
दहन के लिए तैयार रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे उत्तराखंड के साथ ही देहरादून शहर में विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि कोरोना काल के चलते इस साल पुतलों का कद कम किया है, साथ ही आतिशबाजी भी कम होगी।

विज्ञापन


सबसे ऊंचा 55 फीट का पुतला
शहर में सबसे ऊंचा 55 फीट का पुतला हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में दहन होगा। आयोजकों ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। बन्नू स्कूल परिसर, हिंदू नेशनल स्कूल परिसर और प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड पर शाम छह से सात बजे के बीच लंका दहन और रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने कहा कि विजयदशमी अश्विन माह के 10वें दिन मनाया जाता है। नौ दिवसीय मां दुर्गा के नवरात्रों का दशहरे के दिन ही समापन होता है। इस दिन लोग मां सरस्वती के अलावा अस्त्र-शस्त्र की पूजा भी करते हैं। पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:50 से 3:10 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Dussehra 2021: इस साल कई महायोग के बीच मनेगा दशहरा, ये है पूजन और रावण दहन का उत्तम समय

बन्नू स्कूल में 74वां दहन
दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी इस साल 74वां विजयदशमी मनाएगी। 40 से 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला और लंका का दहन सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बन्नू स्कूल) के परिसर में होगा। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजन होगा।

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा आयोजन के लिए यहां रहेंगे बैरियर
- मालवीय रोड (लिंक मार्ग महंत रोड पर)
- उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (महंत रोड पर)
- पार्क रोड (लिंक मार्ग सरस्वती सोनी मार्ग पर)
- नेशनल रोड (लिंक मार्ग सरस्वती सोनी मार्ग पर)
- मालवीय रोड (लिंक मार्ग केशव रोड पर)
- मालवीय रोड (लिंक मार्ग टंडन मार्ग पर)
- पार्क रोड (मां काली मंदिर मार्ग पर)

पार्किंग व्यवस्था 
- सामान्य पार्किंग-मातावाला बाग, सहारनपुर रोड।
- वीआईपी व अधिकारियों के वाहन-हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज की पार्किंग में।

दशहरा शोभायात्रा आज, डायवर्ट रहेगा रूट

दशहरा पर्व के अंतर्गत निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इस दौरान निर्धारित मार्ग की जगह पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक एसके सिंह ने बताया कि विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहेंगे। 

दशहरा शोभायात्रा का रूट
श्री कालिका मंदिर, मोती बाजार, पल्टन बाजार, बुद्धा चौक, रेसकोर्स चौक, बन्नू स्कूल (शाम तीन बजे से पांच बजे तक)।

बैरियर व्यवस्था 
गुरुनानक चौक, नेगी तिराहा, पीएनबी तिराहा, बन्नू स्कूल चौक।

सामान्य पार्किंग 
- गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज, रेसकोर्स।
- वीआईपी और अधिकारियों के वाहन की पार्किंग-बन्नू स्कूल पार्किंग।

सुबह पांच बजे तक ही आए भारी वाहन 
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यातायात दबाव को कम करने के लिए गुरुवार रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक ही भारी वाहन शहर में आ सके। 

यह रहेगी व्यवस्था 
- बन्नू स्कूल में दशहरा मेले के दौरान आने वाले वाहन चालक गुरुनानक चौक से पीएनबी तिराहा होते हुए गुरुनानक महिला इंटर कॉलेज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। इसके बाद बन्नू स्कूल जाएंगे। 
- चारपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दोपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। 
- बन्नू स्कूल क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के मद्देनजर आवश्यकतानुसार यातायात को रोका व डायवर्ट किया जा सकता है। 
- कार्यक्रम के दौरान नगर में चलने वाली अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा।

आज लाइटनिंग के स्पेशल इफेक्ट से खाक होगा दंभी रावण 

राजधानी दून में पहली बार लाइटनिंग के स्पेशल इफेक्ट से रावण दहन किया जाएगा। लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 55 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।

सोसाइटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि विजयदशमी के दिन भव्य आतिश बाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व दशहरे मेले का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दून के बच्चों के साथ ही दिल्ली, मुंबई के कलाकार मनमोहक प्रस्तुति देंगे। पहली बार स्पेशल इफेक्ट के साथ रावण दहन किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि और सोसाइटी के संरक्षक व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल शिरकत करेंगे।

हरिद्वार: दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम 
हरिद्वार जिले में अलग-अलग 23 से अधिक स्थानों पर इस बार दशानन के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर ली है। दशहरा पर आज जिलेभर में मेले का आयोजन होगा। रावण दहन और मेला देखने भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में पुलिस ने मेला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वालों पर सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें नजर रखेगी। महिला पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। 

ऋषिकेश: प्रतीकात्मक रूप में मनाया जाएगा दशहरा
त्रिवेणीघाट पर आज (शुक्रवार) दशहरा पर्व प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाएगा। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते बीते वर्ष की तरह इस बार भी त्रिवेणीघाट पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन नहीं होगा। प्रतीकात्मक रूप से पूजा अर्चना कर, रावण का छोटा पुतला बनाकर उसे गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। उधर आईडीपीएल राममंदिर भी में बीते वर्ष की तरह इस बार भी रावण पुतला दहन नहीं होगा। 

रुड़की: दशानन के साथ कोरोना वायरस का भी होगा नाश
इस बार रामलीला समिति ने कोविड महामारी के चलते कुंभकरण और मेघनाथ के बजाय कोरोना वायरस का पुतला बनाया। वहीं, पिछले साल की अपेक्षा रावण का पुतला छोटा बनाया गया है। नेहरू स्टेडियम में आज रावण के साथ कोरोना वायरल का पुतला धू-धूकर जलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed