फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dushyant Gautam appointment as sikkim governor insults uttarakhand congress leader selja

देहरादून: दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर सैलजा का हमला, बोलीं-उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा

Sat, 17 Oct 2026 06:29 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए नियुक्ति पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस इस फैसले के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Dushyant Gautam appointment as sikkim governor insults uttarakhand congress leader selja
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने की प्रेसकांफ्रेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, इस निर्णय से राज्य की जनता में निराशा और रोष है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

शैलजा ने कहा, राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भूमि माफिया, खनन और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बने हुए हैं, लेकिन सरकार इनका समाधान करने में विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मामले में सबूतों से कथित छेड़छाड़ और वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जांच हुए बिना दुष्यंत गौतम को क्लीन चिट देते हुए उनकी राज्यपाल के पद पर ताजपोशी, एक बहन और बेटी का है अपमान है।

विज्ञापन

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उठाए सवाल 
कांग्रेस प्रभारी ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, मंत्री के साथ ऐसा हो रहा है तो क्या महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल घरेलू हिंसा का मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, गांवों से लगातार पलायन हो रहा है और कई गांव घोस्ट विलेज में तब्दील हो रहे हैं। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली और मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को लेकर भी कांग्रेस की आपत्ति दोहराई। उन्होंने कहा, इन मुद्दों को पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर भी उठा रही है।



ये भी पढे़ं...UK Top News: रेखा आर्या के बयान से सिलासी हलचल, सैलजा का गौतम पर हमला, बदरीनाथ में बर्फबारी, महानवमी पर छुट्टी

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 22 से 25 अक्तूबर तक न्याय यात्रा, 27 अक्तूबर को विधानसभा घेराव, एक नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली और चार नवंबर को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया से वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत, भूवन कापड़ी, ज्योति रौतेला, सुजाता पॉल, धीरेंद्र प्रताप, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed