फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand top news today rekha arya statement congress targets dushyant gautam badrinath snowfall read All

UK Top News: रेखा आर्या के बयान से सिलासी हलचल, सैलजा का गौतम पर हमला, बदरीनाथ में बर्फबारी, महानवमी पर छुट्टी

Sat, 17 Oct 2026 06:14 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 06:14 PM IST
सार

मंत्री रेखा आर्या के बयान से लेकर दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति को लेकर कांग्रेस के विरोध तक, प्रदेश की सियासत में हलचल है। उधर, बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है और हरिद्वार में सरकारी धन की अनियमित निकासी के मामले में कार्रवाई हुई है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand top news today rekha arya statement congress targets dushyant gautam badrinath snowfall read All
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्या का बयान

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि शादी से पहले उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि गिरधारी साहू पहले से शादीशुदा हैं। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने अपने बयान में कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की रक्षा के लिए उन्हें जो करना चाहिए था, उन्होंने वही किया। रेखा आर्य ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में भी उन्हें न्याय दिलाएगी। कहा कि पुलिस जिस तरह एक सामान्य महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करती है, उसी तरह उन्हें भी न्याय मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन


दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाना उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा: शैलजा

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, इस निर्णय से राज्य की जनता में निराशा और रोष है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की जनता के मुंह पर तमाचा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। शैलजा ने कहा, राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक, भूमि माफिया, खनन और पलायन जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बने हुए हैं, लेकिन सरकार इनका समाधान करने में विफल रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जब तक पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने मामले में सबूतों से कथित छेड़छाड़ और वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जांच हुए बिना दुष्यंत गौतम को क्लीन चिट देते हुए उनकी राज्यपाल के पद पर ताजपोशी, एक बहन और बेटी का है अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, मौसम ने ली करवट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से बढ़ी ठंड

बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शनिवार को बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदलने के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में चटक धूप खिली। इससे पहाड़ों में ठंड से राहत मिली, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। लेकिन आज शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट ले ली।

कांग्रेस की रणनीति, 23 से 25 अक्तूबर तक सभी विधानसभाओं में न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण में घेराव
उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 27 अक्तूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा। कांग्रेस ने एक नवंबर को देशव्यापी वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम भी तय किया है। 

 

महानवमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है। नवरात्र का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढे़ं...देहरादून:  खेलते समय बच्चे के गले में फंस गया प्लास्टिक, एक महिला के गले पर लगा था कांच, डॉक्टरों ने बचाई जान

हरिद्वार: वीपीडीओ निलंबित, 26.06 लाख की अनियमित निकासी का आरोप, चार ग्राम पंचायतों से जुड़ा मामला

ग्राम पंचायत विकास योजना बिना भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए 26 लाख लाख रुपये निकालने की अनियमितता में वीपीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने एडीओ पंचायत लक्सर की संस्तुति रिपोर्ट पर की है। दरअसल, लक्सर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की ओर से सात सितंबर को डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह को भेजा गया। इसमें बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया, जबकि उसने बिना जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड किए ग्राम पंचायत अकबरपुर उद की 6.66 लाख, दरगाहपुर 9.45 लाख, मुंडाखेडा कलां की 9.44 और नेतवाला सैदाबाद 0.51 लाख समेत कुल 26.06 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर आवंटित अनुदान की प्रथम किस्त धनराशि से पूर्णतया नियम विरुद्ध तरीके से निकाल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed