फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   during digging treasure box found in rishikesh.

ऋषिकेश में मिला 'खजाने' से भरा संदूक

Tue, 21 Oct 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 21 Oct 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
during digging treasure box  found in rishikesh.

ऋषिकेश में रेलवे रोड पर एक खाली प्लाट पर खुदाई में चांदी के जेवरात से भरा संदूक मिला है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे तहसीलदार को पहले प्लाट मालिक ने संदूक मिलने से इनकार कर दिया, मगर बाद में पुलिस के सख्त होने पर वह खुद ही एक पोटली में चांदी लेकर कोतवाली पहुंच गया।

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्लाट से टूटा हुआ संदूक बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अंबेडकर चौक पर लकड़ी की टाल के समीप स्थानीय दो लोगों ने पार्टनरशिप में प्लाट खरीदा है।
विज्ञापन


रविवार को यहां पुरानी चाहरदिवारी को तोड़कर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था। दोपहर के समय पुरानी करीब तीन फिट चौड़ी दीवार से एक संदूक बरामद हुआ।

दीवार में चांदी के आभूषण मिलने की बात पूरे शहर में फैल गई, मगर इसके बावजूद प्लाट मालिक शाम तक ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते रहे।

संदूक मिलने की बात से किया इनकार

during digging treasure box  found in rishikesh.

यह बात मौका मुआयना करने गए तहसीलदार डीडी वर्मा से भी घटना छुपाई गई। इसके बाद देरशाम नाटकीय ढंग से प्लाट मालिक खुदाई में मिले चांदी के आभूषण एक कट्टे में भरकर कोतवाली ले आए।

तहसीलदार डीडी वर्मा ने बताया कि आभूषण सील कर दिए गए हैं। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोष सिद्ध होने पर प्लाट मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली में प्लाट मालिकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले उक्त भूमि किसी आभूषण विक्रेता से क्रय की थी।

करीब 50 साल पुराना है खजाना
पुरानी दीवार को तोड़ते हुए मिले बक्शे में चांदी के जेवरों में सन् 1941 दौर के चांदी के एक रुपए के तीन सिक्के भी बरामद हुए हैं।

लिहाजा, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके बाद ही दीवार में संदूक रखा गया होगा। इसके अतिरिक्त चांदी के आभूषणों में हाथ के कंगन, पायल आदि भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed