फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   durga puja in dehradun

नवरात्र के पांचवें दिन शुरू हुई दुर्गा पूजा

Mon, 29 Sep 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Sep 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
durga puja in dehradun

देहरादून में नवरात्र के पांचवें दिन दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो गया। पूजा समिति की ओर से बंगाली लाइब्रेरी में सुबह से कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


शहर भर में दुर्गा पूजा शुरू
समिति के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने बताया कि सोमवार को दुर्गा देवी की पंचमी पूजा की जाएगी। इसके साथ ही शहर के मंदिरों में स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मंदिरों में देवी के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन किया गया। इस मौके पर देवी का विशेष श्रृंगार भी किया गया। श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में महंत 108 रविंद्रपुरी के सानिध्य में दुर्गा-सप्तशती के पाठ और पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित भारत भूषण भट्ट ने कहा कि नवरात्र में सच्चे मन से दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से सभी दुख दूर होते हैं। गणेश वंदना से आशियाना जागरण पार्टी ने भजनों की शुरूआत की। कार्यक्रम में अशोक आहूजा, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, अशोक ठाकुर ने सहयोग किया।

टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में सुबह देवी के विशेष श्रृंगार के साथ ही आरती की गई। आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि गुरु द्रोणाचार्य संस्कृत विद्यालय की ओर से नवरात्र पर ज्योतिष, कर्मकांड, श्रीमद्भागवत कथा की पाठशाला में श्रद्धालु भागीदारी निभा रहे हैं।

इस मौके पर नंदिनी शर्मा, अमन शाही आदि उपस्थित थे। हाथीबड़कला स्थित पंडित बिजेंद्र प्रसाद पैन्युली ने देवी के कूष्मांडा स्वरूप का वर्णन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed