बेलगाम डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत
- दून-पांवटा हाईवे पर सहसपुर बाजार में हुआ हादसा
- स्कूटी चला रहा युवक छिटककर दूर जा गिरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून-पांवटा हाईवे पर सहसपुर बाजार में एक दर्दनाक हादसे में बेकाबू डंपर ने आगे चल रही स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र नेगी (42) पुत्र गंगा सिंह नेगी निवासी गांव कौला तहसील सतपुली जनपद पौड़ी का रहने वाला था। सेलाकुई-हरिपुर में किराए के मकान में रहकर पान का खोखा चलाता है। शुक्रवार शाम पांच बजे को वह स्कूटी पर सवार होकर सेलाकुई से हरबर्टपुर की ओर जा रहा था।
स्कूटी उनका परिचित दीवान सिंह कार्की निवासी सेलाकुई चला रहा था, जबकि सत्येंद्र नेगी पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही स्कूटी सहसपुर बाजार में यूनियन बैंक के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई। स्कूटी चला रहे दीवान सिंह छिटक कर दूर जा गिरा।
सड़क पर जा टकराया सत्येंद्र का सिर
उन्हें मामूली खरोचें आई, पीछे बैठे सत्येंद्र का सिर सड़क पर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कर यातायात सुचारु कराया।
बताया गया है कि मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। उसके चार बेटे और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है। सत्येंद्र की मौत से पत्नी रोशनी देवी, बेटे दीपक, पवन और रोहित का रो-रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष एसीपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।