फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dumper hit scooty, on died.

बेलगाम डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 29 Apr 2016 10:23 PM IST
ब्यूरोअमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)
ब्यूरोअमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून) Updated Fri, 29 Apr 2016 10:23 PM IST
सार

  • दून-पांवटा हाईवे पर सहसपुर बाजार में हुआ हादसा
  • स्कूटी चला रहा युवक छिटककर दूर जा गिरा

विज्ञापन
dumper hit scooty, on died.
सत्येंद्र की मौत पर बिलखते परिजन। इनसेट में सत्येंद्र (फाइल फोटो)

विस्तार

दून-पांवटा हाईवे पर सहसपुर बाजार में एक दर्दनाक हादसे में बेकाबू डंपर ने आगे चल रही स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सत्येंद्र नेगी (42) पुत्र गंगा सिंह नेगी निवासी गांव कौला तहसील सतपुली जनपद पौड़ी का रहने वाला था। सेलाकुई-हरिपुर में किराए के मकान में रहकर पान का खोखा चलाता है। शुक्रवार शाम पांच बजे को वह स्कूटी पर सवार होकर सेलाकुई से हरबर्टपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


स्कूटी उनका परिचित दीवान सिंह कार्की निवासी सेलाकुई चला रहा था, जबकि सत्येंद्र नेगी पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही स्कूटी सहसपुर बाजार में यूनियन बैंक के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई। स्कूटी चला रहे दीवान सिंह छिटक कर दूर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जा टकराया सत्येंद्र का सिर

dumper hit scooty, on died.
एक्सीडेंट

उन्हें मामूली खरोचें आई, पीछे बैठे सत्येंद्र का सिर सड़क पर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कर यातायात सुचारु कराया।

बताया गया है कि मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। उसके चार बेटे और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है। सत्येंद्र की मौत से पत्नी रोशनी देवी, बेटे दीपक, पवन और रोहित का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष एसीपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed