{"_id":"58522d374f1c1bdc39649b62","slug":"dumper-crushed-from-train-in-kichha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की वजह से ट्रेन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की वजह से ट्रेन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा में हल्द्वानी रोड स्थित बेनी मजार के पास डंपर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई और डंपर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
बुधवार देर रात बेनी बाजार के पास रेल लाइन पार रेत से भरा डंपर ट्रेन की चपेट में आ गया। घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक डंपर चालक सराफत शाह किच्छा के छिनकी गांव का रहने वाला था। वह रात एक बजे शांतिपुरी से अवैध खनन का रेता लेकर किच्छा आ रहा था। तभी वह नो मेंस रेलवे क्रॉसिंग पर जा रहे रेल इंजन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
बता दें कि अवैध खनन कारोबारी इस मार्ग का वन विभाग की जांच से बचने के लिए करते हैं।