{"_id":"68434ebfc952d35de90b62e6","slug":"dumper-collided-with-transformer-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-709962-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रांसफार्मर से टकराया डंपर, 17 घंटे तक बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रांसफार्मर से टकराया डंपर, 17 घंटे तक बिजली रही गुल
Sat, 07 Jun 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खनन सामग्री से लदा एक तेज रफ्तार डंपर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूगढ़ चुंगी के पास खंभों पर लगे दो ट्रांसफार्मर से टकरा गया। दोनों ट्रांसफार्मर में तेज धमका होने के साथ आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। करीब सत्रह घंटे तक 150 बिजली के कनेक्शन में आपूर्ति बंद रही है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात एक डंपर विकासनगर से हरबर्टपुर की ओर जा रहा था। डंपर की गति काफी तेज थी। रात करीब 12.30 बजे बाबूगढ़ चुंगी के पास डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर विपरीत दिशा में जाकर वेदांश स्वीट शॉप के सामने खंभों पर लगे दो ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टकराते ही तेज धमाके साथ आग की लपटें उठी और बिजली गुल हो गई। दोनों ट्रांसफार्मर के साथ खड़ा पेड़ भी टूट कर नीचे गिर गया।
गनीमत यह रही कि देर रात का समय होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम थी। कोई भी डंपर या बिजली के तारों की चपेट में नहीं आया। डंपर चालक भी दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे बाजार चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया गया। शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई थी। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता बारू सिंह की ओर से लापरवाही से विभागीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान डंपर चालक ने स्टेयरिंग लॉक होने को वाहन के अनियंत्रित होने का कारण बताया। मामले की जांच की जा रही है।