फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumpar crushed BBA Student in dehradun

देहरादून: ओवरटेक करते समय डंपर से कुचलकर बीबीए के छात्र की दर्दनाक मौत

Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Dumpar crushed BBA Student in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार बाईपास पर बुधवार सुबह डंपर के कुचलने से बाइक सवार बीबीए छात्र की मौत हो गई है। हादसा डंपर को ओवरटेक करते समय हुआ। नोएडा से आए परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए है।

विज्ञापन


नोएडा के 32 सेक्टर निवासी विशाल राणा (21) सेलाकुई स्थित डीबीएस कालेज में बीबीए का छात्र था। वह शहर के राजा रोड स्थित पेइंग गेस्ट में रहता था। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब विशाल बाइक पर सवार होकर कारगी चौक से नेहरू कालोनी थाने की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

 

निलाया हिल्स अपार्टमेंट के पास आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड गया। नतीजा हुआ कि वह डंपर से टकराकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने लोगों की मदद से नाजुक हालत में उसे दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। बेटे की मौत की खबर पाकर पिता सतीश राणा अन्य परिजनाें के साथ नेहरू कालोनी थाने पहुंच गए। एसएसआई राकेश शाह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। प्रशासन के आदेश पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed