फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Tourist Crowd Less in Mussoorie after Bitter Cold

Mussoorie: ठंड में 'ठंडा' पड़ा पहाड़ों की रानी का पर्यटन, अधिकांश होटल खाली, सड़कें हुईं वीरान

Tue, 05 Dec 2023 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 03:59 PM IST
सार

शहर में पिछले कुछ दिनों से ठंड में भारी इजाफा हुआ है। शहर में दोपहर बाद 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान पहुंच रहा है। ठंड का असर शहर के पर्यटन पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Tourist Crowd Less in Mussoorie after Bitter Cold
मसूरी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मौसम में लगातार बढ़ती ठंड से मसूरी का पर्यटन व्यवसाय भी ठंडा होता जा रहा है। यहां लगातार पर्यटकों की संख्या कम होती जा रही है जिससे अधिकांश होटल खाली रहने लगे हैं और सड़कें वीरान पड़ गई हैं। आलम यह है कि मालरोड की रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन


शहर में पिछले कुछ दिनों से ठंड में भारी इजाफा हुआ है। शहर में दोपहर बाद 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान पहुंच रहा है। ठंड का असर शहर के पर्यटन पर भी पड़ा है। शहर के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आने से होटलियर, रेस्टोरेंट आदि व्यवसायियों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गईं। सबसे व्यस्त रहने वाले मालरोड पर वर्तमान में गिनती के ही पर्यटक नजर आते हैं।
विज्ञापन

ऑगर मशीन:  विमान से आई थी, सड़क मार्ग से जा रही वापस...सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान दिल्ली से थी मंगवाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी के भगत सिंंह चौक स्थित होटल संचालक प्रदीप ने बताया कि होटल में इन दिनों बहुत कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। होटल के कर्मचारियों और बिजली-पानी के बिल निकालने तक मुश्किल हो रहे हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर के करीब 75 फीसदी से अधिक होटल खाली है। कहा कि क्रिसमस और नए साल के लिए होटलों में अभी तक बुकिंग नहीं आई लेकिन 15 दिसंबर से बुकिंग आने की संभावना है। कहा कि बर्फबारी होने के शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed