फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to the arrival of Shiv devotees' rally on Mahashivratri,

Dehradun News: नेपाली फार्म से तपोवन तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the arrival of Shiv devotees' rally on Mahashivratri,
I
विज्ञापन

I

I
I

I- पुलिस को नेपालीफार्म और नटराज चौक से डायवर्ट करने पड़े वाहन
I

I- स्थानीय लोगों को हुई परेशानी, गलियों में भी रही जाम की स्थितिI



महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों का रैला आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपालीफार्म से तपोवन तक जाम लगता रहा। करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। वाहनों के कारण बाजार और नटराज चौक पर जाम लगने के कारण पुलिस को वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला डायवर्ट करना पड़ा।



शिवरात्रि के पर्व के कारण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश से शिवभक्त नीलकंठ और वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आ रहे थे। इससे सुबह आठ बजे से ही श्यामपुर स्थित फाटक पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगती रही। नेपालीफार्म में वाहनों की भीड़ को देखकर पुलिस को वाहनों को भानियावाला भेजना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं दस बजे के बाद से नटराज चौक पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी। ऐसे में पुलिस को नटराज चौक से हरिद्वार, दिल्ली की ओर से जाने वाले शिव भक्तों के वाहनों को वाया भानियावाला भेजकर नेपालीफार्म भेजना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वालों की भीड़ के कारण जानकी पुल और रामझूला पुल खचाखच भरा रहा। पूर्णानंद पार्किंग भी फुल रही। वहीं हाईवे पर जाम लगने के कारण ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा चालक अपने वालों को ओमकारानंद स्कूल से चौदहबीघा होते हुए आईएसबीटी पहुंचे। इससे चौदहबीघा की गलियों में सुबह से शाम तक जाम लगता रहा। दूसरे राज्यों के वाहनों के बाजार के अंदर आने से बाजार में जाम जैसी स्थिति रही।



Iशिवरात्रि के पर्व के कारण हाईवे पर वाहनों की भीड़ हो गई थी। इसलिए ऋषिकेश नीलकंठ जाने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला भेजा गया। वहां से वह ऋषिकेश पहुंचे। वहीं नटराज चौक पर जाम लगने के कारण हरिद्वार और दिल्ली जाने वाले वाहनों को भानियावाला होकर नेपाली फार्म भिजवाया गया। - अनवर खान, यातायात प्रभारी, ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed