फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   due to snowfall Cold outbreaks in uttarakhand

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ा, 48 घंटे पड़ेंगे बेहद भारी

Thu, 27 Dec 2018 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Dec 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
due to snowfall Cold outbreaks in uttarakhand
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को देर रात चमोली और जोशीमठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह यहां सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। वहीं राजधानी देहरादून में भी बुधवार की रात लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। गुरुवार की सुबह राजधानी में सुबह सात बजे बाज सूर्य देव के दर्शन हुए।

विज्ञापन

 

वहीं उत्तरकाशी की यमुनाघाटी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जमने की भी सूचना है। बुधवार को अल्मोड़ा में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, वहीं चमोली के जोशीमठ में भी शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुमाऊं के मुुक्तेश्वर और पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंह नगर में सुबह कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में मौसम ने बदली करवट

पहाड़ों की रानी में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। दिन की शुरुआत चटक धूप से हुई। लेकिन दिन चढ़ते ही धूप की तपन ठिठुरन में बदलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। नगर में चलती शीतलहर ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि अचानक मौसम में परिवर्तन से बर्फबारी होने की संभावना बढ़ गई है। 


इन दिनों मसूरी में तड़के और देर रात जमकर पाला पड़ रहा है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। नगर में वैसे तो अक्सर मौसम बदलता ही रहता है, लेकिन बुधवार को दोपहर बाद काले बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया, जिससे नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। कुछ ही देर में नगर ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली और दिन में ही अंधेरा छा गया। पर्यटकों ने मसूरी के इस सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। जमीन पर कोहरे के बीच पर्यटक सेल्फी लेते नजर आए। कड़ाके की ठंड के बावजूद मालरोड देर रात तक पर्यटकों से गुलजार रहा। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका ने विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है।
 

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। ज्यादातर इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में जहां हल्की बारिश हो सकती है वहीं, मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चलने के आसार बने हुए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। रात के समय पाला और बढ़ जाएगा। इसका असर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर चलने के आसार बने हुए हैं। जबकि अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 48 घंटों के दौरान बारिश, बर्फबारी और शीतलहर के कारण ठंड में इजाफा होगा। हालांकि उसके बाद मौसम सामान्य रह सकता है। नए साल के दौरान फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed