फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to rain, 15 connectivity roads from Vikasnagar area to

Dehradun News: जौनसार बावर के 15 संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद

Tue, 30 Jul 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, 15 connectivity roads from Vikasnagar area to
Iलोक निर्माण विभाग जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से रास्ते साफ करने में जुटाI
विज्ञापन




क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण विकासनगर क्षेत्र से लेकर जौनसार बावर के विभिन्न क्षेत्रों के 15 संपर्क मार्ग सोमवार को बंद रहे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बताया कि मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई गई हैं।



विकासनगर के ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाला लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड का कोटड़ा-कल्याणपुर-बड़वा-लांघा मोटर मार्ग लगातार तीसरे दिन भी दो स्थानों पर बंद है। मार्ग को खुलवाने के लिए जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया के साहिया-क्वानू मोटर मार्ग एक स्थान पर, काहा-नेहरा-पुनाह मोटर मार्ग एक स्थान पर, शहीद सुरेश तोमर-गास्की मोटर मार्ग एक स्थान पर, मसूरी-चकराता से छनास मोटर मार्ग एक स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम, बड़नू-दातनू मोटर मार्ग तीन स्थान पर, डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग एक स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर बंद है। अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि मोटर मार्गों से जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का गडूल-सकरौल मोटर मार्ग तीन स्थान पर व बोसान बैंड मोटर मार्ग एक स्थान पर बंद है। लोनिवि अस्थायी खंड चकराता के खारसी मार्ग एक स्थान पर, रावना-पुरोड़ी मोटर मार्ग एक स्थान पर, टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर, कोटी बावर मार्ग तीन स्थान पर बंद है। सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने का कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed