फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to non-rejection of the filing, eight affected families

Dehradun News: दाखिल खारिज न होने से प्रभावितों को नहीं मिल रहा मुआवजा

Wed, 06 Dec 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to non-rejection of the filing, eight affected families
Iप्रभावितों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एसडीएम ने तहसीलदारों को दिए जांच के आदेशI
विज्ञापन


दाखिल खारिज न होने से ईस्ट होप टाउन गांव के आठ प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि उनके पास रजिस्ट्री है, लेकिन दाखिल खारिज पर रोक लगी है। इस कारण वे मुआवजा से वंचित हैं।

दून-पांवटा एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण ईस्ट होप टाउन के खसरा नंबर 870 के खाता नंबर 2250, 1986, 2301 के बीचोबीच से होकर किया जा रहा है। हाईवे के निर्माण के लिए सरकार ने लोगों की भूमि को अधिग्रहित किया है। प्रभावित मनोज अग्रवाल का कहना है कि वर्ष 2019 में उन्होंने प्लाट खरीदा था, जैसे-तैसे उस पर मकान बनाया। हाईवे निर्माण के चलते उनका मकान तोड़ दिया गया। आजतक इसका मुआवजा उन्हें नहीं मिला है। जमीन के लिए विवाद चल रहा है। दाखिल खारिज भी नहीं हुआ है। वे मंत्रियों से लेकर डीएम कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुके हैं।
विज्ञापन




एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि दो-तीन साल से इस ईस्ट होप टाउन का बंदोबस्त चल रहा था। इस कारण से दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे थे। अब दाखिल खारिज हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज कुमार, उषा देवी, आभा सिंह, अनूप चौहान, संदीप सिंह चौहान, वेदो देवी, रिशु शर्मा, इंदु रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed