फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Azadi ka amrit mahotsav Due to non-payment fine, prisoners serving fine jails

बेबसी: 500 रुपये होते तो मिल जाती सलाखों से मुक्ति, नहीं देख पाएंगे 25 बंदी आजादी की 75वीं सालगिरह का सूरज

Sun, 07 Aug 2022 03:50 PM IST
रेनू सकलानी समीर बिसारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
समीर बिसारिया, संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Aug 2022 03:50 PM IST
सार

अपराध किया है तो सजा मिलना भी लाजमी है, लेकिन सजा पूरी होने के बाद जुर्माने की रकम नहीं चुकाने की वजह से जो अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती है वह सजा ज्यादा तकलीफ देती है। देहरादून जेल में 18 कैदी और टिहरी जेल में पांच कैदी जुर्माने की सजा भुगत रहे हैं। परिजनों के प्रयास भी उनकी आर्थिक तंगी के सामने हारते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Azadi ka amrit mahotsav Due to non-payment fine,  prisoners serving fine jails
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल जेल और हल्द्वानी उप कारागार में कई बंदी पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये नहीं होने से आजादी की 75वीं सालगिरह का सूरज नहीं देख पाएंगे। दरअसल उनकी सजा तो पूरी हो गई है, लेकिन कोर्ट से मिले आर्थिक दंड की धनराशि नहीं भरने की वजह से अतिरिक्त कारावास काटने के लिए मजबूर हैं। कुछ यही कहानी देहरादून और टिहरी गढ़वाल समेत तमाम जेलों में सजा काट रहे कई कैदियों की है। 

विज्ञापन


आजादी की खुशी उनके लिए सबसे ज्यादा अहम है जो सलाखों के पीछे सजा काट रहे हैं। अपराध किया है तो सजा मिलना भी लाजमी है, लेकिन सजा पूरी होने के बाद जुर्माने की रकम नहीं चुकाने की वजह से जो अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती है वह सजा ज्यादा तकलीफ देती है। वर्तमान में हल्द्वानी उप कारागार में पंद्रह और नैनीताल जेल में पांच कैदी ऐसे हैं जो आर्थिक परेशानी के चलते आजादी का जश्न नहीं मना पाएंगे। 

विज्ञापन

देहरादून और टिहरी जेल में भी यही हाल

प्रदेश की राजधानी देहरादून और टिहरी गढ़वाल जेल के भी कमोवेश हल्द्वानी जेल जैसे ही हालात हैं। आंकड़ों के मुताबिक देहरादून जेल में 18 कैदी और टिहरी जेल में पांच कैदी जुर्माने की सजा भुगत रहे हैं। परिजनों के प्रयास भी उनकी आर्थिक तंगी के सामने हारते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहां कितने कैदी काट रहे जुर्माने की सजा

हल्द्वानी जेल

कुल कैदी-बंदी-                   15
500- 2000 जुर्माने वाले   -   चार
2000-6000 जुर्माने वाले  -   आठ
6000 से ज्यादा जुर्माना    -   तीन

नैनीताल जेल
कुल कैदी-  पांच 
10 हजार जुर्माना वाले-          एक
20 हजार जुर्माना वाले-          तीन 
26 हजार जुर्माना वाले-          एक 

देहरादून जेल
कुल कैदी-                                          18
500- 1000 जुर्माने वाले-                       08
1000-5000 जुर्माने वाले-                      05
5000-10000 जुर्माने वाले-                    02
10,000 रुपये जुर्माने वाले-                    03                         

टिहरी गढ़वाल
कुल कैदी-                        तीन
28.50 हजार-                    एक
15 हजार जुर्माना-              एक
16 हजार जुर्माना-              एक


*अगर आप इन कैदियों को आजादी दिलाना चाहते हैं तो संबंधित जेल के जेलर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed