{"_id":"66d641e4fc156828ff0b4824","slug":"due-to-non-payment-of-bills-at-the-center-for-four-days-dehradun-news-c-5-1-drn1030-491977-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेयजल निगम के गोरखपुर सेंटर पर आज से जमा होंगे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेयजल निगम के गोरखपुर सेंटर पर आज से जमा होंगे बिल
विज्ञापन
I30 अगस्त को शटडाउन होने से बिलिंग सेंटर के कंप्यूटर से हटा लिया गया था डाटा
I
I
I
Iपानी के बिल जमा करने को लेकर कई दिनों से उपभोक्ता लगा रहे सेंटर के चक्करI
प्रेमनगर क्षेत्र के गोरखपुर बिलिंग सेंटर पर आज से बिल जमा करने शुरू हो जाएंगे। चार दिनों से सेंटर पर बिल जमा न होने से उपभोक्ता सेंटर के चक्कर लगा रहे थे। विलंब शुल्क को लेकर भी उपभोक्ताओं में बेचैनी बनी हुई थी।
पेयजल निगम की ओर से प्रेमनगर क्षेत्र समेत ठाकुरपुरा, लक्ष्मीपुर, श्यामपुर, आदर्श विहार, साईं लोक कॉलोनी, मोहनपुर, स्मिथनगर-राघवविहार, पितंबरपुर, शुक्लापुर आदि क्षेत्र की बड़ी आबादी को पेजयल आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए गोरखपुर सेंटर आना पड़ता है। कई दिनों से उपभोक्ता बिल जमा न होने से परेशान थे। उपभोक्ता मोहन सिंह रावत, सागर सिंह और आरकेडिया ग्रांट की पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने बताया कि फरवरी-मार्च के बिल बांट दिए गए हैं, लेकिन बिलों को जमा करने की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। सेंटर पर कई दिनों से बिल जमा नहीं हो रहे हैं।
सहायक अभियंता अनंत भदूला ने बताया कि मंगलवार से सेंटर पर सुबह 10 से पांच बजे तक बिल जमा किए जाएंगे। फरवरी-मार्च के बिल 29 सितंबर तक जमा होंगे और इसके लिए कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। कहा, फरवरी-मार्च के बिलों को जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त थी। 30 अगस्त को शटडाउन होने के कारण बिलिंग सेंटर के कंप्यूटर से डाटा हटा लिया गया, जिस कारण बिलों को जमा नहीं कराया गया। अब डाटा अपडेट हो गया है, उपभोक्ता अपने बिलों को निश्चित समय अवधि में जमा कर सकते हैं।