फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   due to harish rawat congressman is in trouble

नए CM के कारण उलझन और परेशानी में हैं कांग्रेसी

Mon, 03 Feb 2014 10:26 AM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Feb 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
due to harish rawat congressman is in trouble

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बनने के बाद हरीश रावत विरोधियों पर कौन सा सियासी तीर किस तरह चलाएंगे इसे लेकर कांग्रेसी उलझन में हैं और परेशान भी।

विज्ञापन


पुरानी यादें भी ताजा करते रहे
रविवार को कांग्रेस भवन में चौतरफा यही चर्चा रही। लोग उन्हें देवभूमि के सियासी अखाड़े का माहिर करार देते रहे। हालांकि रावत के पुराने परिचित आपस में पुरानी यादें भी ताजा करते रहे।
विज्ञापन


पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में यशपाल आर्य रविवार को काफी आश्वस्त दिखे। वे पीसीसी अध्यक्ष के चैंबर में बैठे रहे। लोगों से भी मिले। वहीं मंत्री दिनेश अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी के चेहरों पर उतार-चढ़ाव के भाव आते-जाते रहे।


पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगे 'नतमस्तक' हुई कांग्रेस

कुछ पार्टी नेताओं का कहना था कि मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर फेर-बदल तय है। कुछ ने कहा कि ऐसा तो होना ही चाहिए। सबसे अधिक चर्चा सांसद सतपाल महाराज की रही। बहुगुणा और इंदिरा हृदयेश के मुद्दे भी गुफ्तगू में आते-जाते रहे।

पढ़ें, हरीश रावत के जन्म के लिए माता-पिता ने किया था तप

ऐसे नेताओं के चेहरों पर पसीना दिखा जो बहुगुणा सरकार में टंग खिंचाई करते रहते थे। उन लोगों के मुखालफत की भी पृष्ठभूमि तैयार होती रही, जिन्हें जाते-जाते बहुगुणा पुरस्कृत कर गए हैं।

पढ़ें, पहले ही दिन उत्तराखंड के सीएम ने जताई अपनी 'मंशा'

कभी बहुगुणा गुणगान करने वाले कई लोग रावत के पाले में नजर आए। नेताओं का कहना था कि थोड़ी मजबूती होने के बाद रावत विरोधियों को चित करना शुरू करेंगे। जमीनी नेता हैं तो सारे दांव जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed