फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunken tourists Ruckus on the Mussoorie Road barrier in Dehradun

मसूरी: बिना प्रवेश शुल्क मालरोड पर घुसे नशे में धुत पर्यटक, हंगामा

Mon, 17 Jun 2019 08:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 17 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Drunken tourists Ruckus on the Mussoorie Road barrier in Dehradun
मसूरी नगर पालिका के कर्मचारी हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

मसूरी नगर पालिका बैरियर पर पर्यटकों के साथ मारपीट मामले ने तूल पड़ लिया है। मसूरी नगर पालिका के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, पुलिस द्वारा बैरियर कर्मियों के साथ अन्य तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मसूरी नगर पालिका संघ द्वारा हड़ताल होने के बाद मसूरी में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। मसूरी नगर पालिका के सभी कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि, मसूरी माल रोड के पिक्चर पैलेस बैरियर पर नशे में धुत पर्यटकों ने बैरियर कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। जमकर हंगामा किया। बैरियर कर्मचारियों ने भी नशे में धुत अर्धनग्न पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। हंगामे के बीच एक पर्यटक सड़क पर ही लेट गया। बाद में पुलिस ने तीन पर्यटकों का नशे की हालत में वाहन चलाने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर के वक्त एक यूपी नंबर की कार मसूरी माल रोड पिक्चर पैलेस बैरियर पर पहुंची। यहां बैरियर पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें प्रवेश शुल्क देने को कहा तो वह नहीं रुके। मालरोड पर घुस गए। बैरियर कर्मचारियों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थोड़ा आगे जाने के बाद रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी।

नशे में वाहन चलाने पर पर्यटकों का चालान

पहले पर्यटकों ने पुलिसकर्मी और बैरियर कर्मचारियों से मारपीट की और इसके बाद कर्मचारियों ने भी उनकी पिटाई कर दी। कार में सवार तीनों पर्यटक नशे की हालत में थे। माहौल बिगड़ता देख मसूरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह पर्यटकों को मसूरी की कुलड़ी चौकी ले गई। मेडिकल कराने पर पता चला कि वह नशे की हालत में थे।

लिहाजा, नशे में वाहन चलाने पर उनका चालान कर दिया गया। एसआई योगेश खुमरियाल ने बताया की तीनों पर्यटक दीपक चौधरी पुत्र फू ल कुमार निवासी हरी नगर कंकरखेड़ा मेरठ, नितेश त्यागी पुत्र राधेश्याम त्यागी निवासी सरधना मेरठ और शिवांश त्यागी पुत्र मदनलाल त्यागी निवासी कंकरखेड़ा मेरठ का चालान कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed