फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk School bus driver Accident in pithoragarh

ड्राइवर ने शराब पीकर दौड़ाई स्कूली बच्चों से भरी बस, ट्रैफिक पुलिस के बूथ से टकराई, ऐसे बची जान 

Tue, 18 Dec 2018 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Dec 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
Drunk School bus driver Accident in pithoragarh
school bus accident

निजी स्कूल के बस चालक ने मंगलवार को बच्चों की जान खतरे में डाल दी। शराब के नशे में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस टनकपुर रोड तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के चबूतरे से टकरा गई। बस के टकराते ही बच्चों में चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल कराने पर चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को करीब एक बजे छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल की बस टनकपुर रोड तिराहे के पास यातायात पुलिस के चबूतरे से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। बस का टायर टेढ़ा हो गया। इसके बावजूद चालक ने बस नहीं रोकी। इससे बस में बैठे जूनियर कक्षाओं के 31 बच्चे घबरा गए। उनमें चीखपुकार मच गई। इस बीच, वहां से गुजर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी ने बस को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर एसआई सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने चालक राजेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने राजेंद्र सिंह के खिलाफ 185 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पलट जाती बस को हो सकता था बड़ा हादसा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना था कि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पिलर से टकराने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। उन्होंने बस को नहीं रुकवाया होता तो सड़क किनारे चल रहे राहगीर इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने मौके पर पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। कहा कि शराबी चालकों के हाथों में बस सौंपकर बच्चों की जान खतरे में डाली जा रही है। उन्होंने स्कूल बस चालकों की अल्कोमीटर से प्रतिदिन जांच कराने की मांग की।

एक घंटे तक बस में बैठने को मजबूर रहे बच्चे
पिथौरागढ़। स्कूल बस के यातायात पुलिस के चबूतरे से टकराने के बाद पुलिस ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही। बच्चों को एक घंटे तक भूखे-प्यासे बस में बैठे रहना पड़ा। इस दौरान बच्चे सहमे नजर आए। स्कूल की दूसरी बस आने के बाद 2 बजकर 10 मिनट पर बच्चों को घरों को भेजा गया।

स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी छात्र की मौत

30 नवंबर को टकाना में एक निजी स्कूल की बस के टायर की चपेट में आने से नर्सरी में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इस हादसे के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर ऱ् धरना-प्रदर्शन हुए थे।

इस दौरान छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से कई दावे किए गए थे। इस घटना के महज 18 दिन में ही एक चालक के नशे की हालत में पाए जाने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही स्कूल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

चबूतरे से बस टकराने वाला चालक नशे  में था। चालक का मेडिकल कराया गया। नशे की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 -ध्यान सिंह, कोतवाल पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed