{"_id":"5cd6eb52bdec220755417d42","slug":"drunk-man-drink-pesticide-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धोखे से दूल्हे के चाचा ने गटका कीटनाशक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धोखे से दूल्हे के चाचा ने गटका कीटनाशक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 12 May 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत में डिग्डई ग्राम पंचायत के खुनाड़ी गांव में भतीजे की शादी के बाद महिला संगीत के आयोजन के दौरान शराब के धोखे में कीटनाशक गटकने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात खुनाड़ी गांव निवासी बंशीधर खर्कवाल (65) पुत्र श्रीधर खर्कवाल ने शराब के नशे में धोखे से घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। बंशीधर के भतीजे पंकज खर्कवाल की दो दिन पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को घर में महिला संगीत का आयोजन था। इस दौरान बंशीधर ने शराब पी थी।
विज्ञापन
नशे में होने की वजह से बंशीधर ने घर में रखा कीटनाशक शराब समझ कर गटक लिया। हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंशीधर की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन