फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Jeweller Done Acid attack on pradhan husband in pithoragarh

गाली देने से मना किया तो नशे में धुत सुनार ने प्रधान के पति पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Drunk Jeweller Done Acid attack on pradhan husband in pithoragarh
तेजाब से हमला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के पिथौगराढ़ के सांगड़ी गांव में शराब के नशे में गाली गलौच करने से मना करने पर सुनार सुरेश वर्मा ने डुंडू की ग्राम प्रधान तारा देवी के पति प्रेम राम पर तेजाब फेंक दिया। इससे प्रधान पति बुरी तरह से झुलस गया। उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


कनालीछीना थाना पुलिस ने आरोपी सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 326ए, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कनालीछीना के थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


डुंडू की ग्राम प्रधान तारा देवी का पति प्रेम राम रविवार शाम छड़नदेव से सब्जी लेकर अपने घर सांगड़ी लौट रहा था। नशे में धुत सुनार सुरेश वर्मा रास्ते पर बैठकर गाली गलौज कर रहा था। प्रेम राम ने उसे गाली गलौज करने पर टोका तो वह प्रेम राम से झगड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह अपने कमरे में गया और तेजाब लाकर प्रेम राम पर फेंक दिया। चेहरे पर तेजाब गिरने से प्रेम राम चीखने लगा। पति की चीख सुनकर तारा देवी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सुरेश वर्मा भाग चुका था।

इसके बाद परिजन प्रेम राम को वाहन से जिला अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने प्रेम राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन प्रेम राम को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी चले गए। 

इधर कनालीछीना थाना पुलिस ने सांगड़ी पहुंचकर आरोपी सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 326ए, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मूलरूप से लोहाघाट के बाराकोट निवासी आरोपी सुरेश वर्मा ने दो साल पहले ही छड़नदेव में स्वर्ण आभूषण की दुकान खोली थी और बच्चों के साथ सांगड़ी में किराए के मकान में रह रहा है।

पहाड़ में एसिड अटैक के मामले
19 दिसंबर 2017 : पिथौरागढ़ के लिंठ्यूड़ा वार्ड निवासी परवीन के पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया था।
10 सितंबर 2018 : अल्मोड़ा जिले के दशाऊं (पेटशाल) गांव में भी रघुनाथ सिंह (55) नाम के व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया था, जिसमें परिवार के  दो बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए थे। बाद में एक महिला की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed