फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk Driver Photo will capture in Alcometer

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं, इस डिवाइस में कैद हो जाएगी चालक की तस्वीर

Tue, 14 May 2019 06:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Drunk Driver Photo will capture in Alcometer
कैमरा युक्त एक्लोमीटर - फोटो : अमर उजाला

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तस्वीर भी अब एल्कोमीटर में कैद होगी। यातायात पुलिस ने पांच मेगापिक्सल कैमरों से युक्त 219 एल्कोमीटर की खरीद की है। यातायात पुलिस ने ये एल्कोमीटर 13 जिलों की पुलिस को आवंटित भी कर दिए हैं।

विज्ञापन


डीआईजी यातायात केवल खुराना ने सीपीयू और यातायात पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात केवल खुराना ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।
विज्ञापन


हादसों की संख्या कम करने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसने के लिए यातायात निदेशालय की तरफ से उच्च गुणवत्ता वाले 219 एल्कोमीटर की खरीद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए एल्कोमीटर में पांच मेगापिक्सल का कैमरा भी लगा है। एल्कोमीटर से चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले की तस्वीर भी कैद हो जाएगी। दो से अधिक बार पकड़ में आने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराकर उन्हें भविष्य में वाहन चलाने के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।

इनमें 40 एल्कोमीटर देहरादून और 40 हरिद्वार पुलिस को दिए गए हैं। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले को 30-30, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़ को 10-10, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत को आठ-आठ और रुद्रप्रयाग को सात एल्कोमटर आवंटित किए गए हैं। यातायात पुलिस के पास पहले 262 एल्कोमीटर थे। 219 नए एल्कोमीटर आने के बाद यह संख्या 481 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed