फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk driver arrives on election duty

नशे में चुनाव ड्यूटी पर पहुंचा वाहन चालक

Fri, 11 Oct 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver arrives on election duty
सहसपुर स्थित एसजीआरआर स्कूल में शराब के नशे में पकड़ा गया चालक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। परिवहन विभाग की टीम ने सहसपुर में चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की। इस दौरान एक बस चालक शराब पीकर वाहन चलाता पकड़ा गया। इस पर टीम ने बस को सीज कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। चुनाव ड्यूटी के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान क्षेत्र में वाहनों की व्यवस्था करने का जिम्मा परिवहन विभाग का है। ऐसे में बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर से रवाना करने के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की। टीम ने कालसी में भी चालकों की एल्कोमीटर से जांच की लेकिन, यहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

26 कर्मचारियों को डेंगू, रिजर्व कार्मिकों की लगी ड्यूटी
विकासनगर। चुनाव ड्यूटी के दौरान 26 कर्मचारी ऐसे मिले जो डेंगू से पीड़ित मिले। इस पर निर्वाचन आयोग ने ऐसे कर्मचारियों की ड्यूटी को काट कर उनके स्थान पर रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों को भेजा है। सहसपुर में करीब 23 कर्मचारी डेंगूू से पीड़ित थे। इन सभी कर्मचारियों ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपनी मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद इन सभी कर्मचारियों को रिलीव कर उनकी जगह पर रिजर्व कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेज। वहीं कालसी प्रखंड में तीन कर्मचारियों में डेंगू के चलते रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed