फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drunk doctor misbehaves emergency case of Almora district hospital

नशेड़ी डॉक्टर का उतरेगा नशा: अल्मोड़ा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुए प्रकरण पर प्रभारी सचिव स्वास्थ्य सख्त

Fri, 26 Aug 2022 04:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया (विकासनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया (विकासनगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Aug 2022 04:10 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नशे में धुत मिला था। इस दौरान उसने इलाज के लिए पहुंचे लोगों के साथ ही अभद्रता की थी। प्रकरण का प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए तीन दिन में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Drunk doctor misbehaves emergency case of Almora district hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ आर राजेश कुमार द्वारा अल्मोड़ा के जिला चिकित्सालय में आपातकालीन कक्ष के चिकित्साधिकारी डॉ उद्भव सिंह के द्वारा रात्रि में इलाज के लिए पहुंचे परिजनों के साथ अभद्रता और नशे में होने का मामला संज्ञान में लिया है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नशे में धुत मिला था। इस दौरान उसने इलाज के लिए पहुंचे लोगों के साथ ही अभद्रता की थी। प्रकरण का प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए तीन दिन में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। 
विज्ञापन


प्रभारी सचिव के आदेश पर स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा जांच पूरी होने तक डॉ उद्भव सिंह को जिला अस्पताल से तत्काल मुक्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। प्रभारी सचिव ने डॉ कुसुम लता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल अल्मोड़ा से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है कि उक्त घटना के दो दिन होने के होने के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Exclusive: सहकारिता में भर्ती घोटाला उजागर, फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सभी नियुक्तियां रद्द करने के निर्देश

 

इसके लिए तीन दिन के अंदर संपूर्ण घटना का पूर्ण स्पष्टीकरण शासन को देना होगा। प्रभारी सचिव ने बताया कि, इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होंगी। कहा कि ऐसी घटनाएं सामने आने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed