{"_id":"f1aec27b857c2fdbd5830c818d11b6d0","slug":"drunk-bus-driver-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में चालक ने बस को बनाया हवाई जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में चालक ने बस को बनाया हवाई जहाज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Oct 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में देर रात नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक तक आम लोगों की जान सांसत में डाल दी।
विज्ञापन
बस चालक को पुलिस ने पकड़ा
कई वाहन तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बचे, जबकि एक स्कूटी सवार चोटिल हो गया। एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने घेराबंदी के बाद सहारनपुर चौक पर बस रुकवाकर चालक को दबोच लिया।
शनिवार देर रात आईएसबीटी पर सवारियां उतारने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बस लेकर चालक हरिद्वार रोड स्थित वर्कशॉप के लिए निकला। शिमला बाईपास तिराहे से आगे निकलते ही चालक ने बस दौड़ा दी। निरंजनपुर मंडी के पास बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चालक यहां से भाग निकला। इस बीच पटेलनगर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गति और बढ़ा दी। पटेलनगर में लालपुल के पास बस ने एक कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार लोगों को चोट नहीं आई। बस चालक यहां भी नहीं रुका और सहारनपुर चौक की ओर भाग निकला। इस दौरान कई अन्य वाहन बस की चपेट में आते-आते बचे।
उधर, सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सहारनपुर चौक के पास बस को रुकवा लिया। बस चालक सुरजन सिंह को दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था।