फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunk beer with friend and died.

दोस्त संग बीयर पी, चने खाए और अचानक मौत

Tue, 07 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
drunk beer with friend and died.

अपर निदेशक (पर्यटन) एके द्विवेदी के बेटे आयूष की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार बीयर के बाद चने खाने से दोनों की तबीयत बिगड़ी थी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पॉइजनिंग बताया गया है। विसरा जांच के लिए संरक्षित किया गया है। द्विवेदी परिवार मूल रूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला है।
विज्ञापन


देहरादून के डालनवाला में रेसकोर्स निवासी एके द्विवेदी का छोटा बेटा आयूष द्विवेदी आईएएस की कोचिंग कर रहा था, जबकि बड़ा बेटा पुणे में है। उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। सोमवार रात आयूष दोस्त नीतिश नौटियाल के ईसी रोड स्थित कमरे पर तैयारी के लिए आया था। रात साढे़ बारह बजे दोनों पैदल घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के मोड़ पर अचानक आयूष झटके से नीचे गिर गया और उसकी नाक से खून निकलने लगा। नीतिश उसे लेकर सीएमआई अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ देर में ही दोस्त की तबियत भी बिगड़ी

drunk beer with friend and died.

नीतिश की सूचना पर अन्य दोस्त और परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी बीच नीतिश की हालत भी बिगड़ गई। उपचार के बाद नीतिश को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल की।

डालनवाला इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि दोनों ने रात में बीयर पीने के बाद चने का सेवन किया था। मंगलवार को द्विवेदी के घर पर सांत्वना देने के लिए विभागीय अधिकारियों और परिचितों का तांता लगा रहा।

एक माह में पांच छात्रों ने गंवाई जान
राजधानी में एक माह में पांच छात्रों की ऐसी ही परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। दो छात्रों की मौत प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई। बसंत विहार और नेहरू कॉलोनी में एक-एक युवक की शराब के सेवन के बाद मौत हुई। आयूष द्विवेदी समेत पांच युवकों की मौत के मामले में विसरा संरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed