{"_id":"14c1702b49af8e552e7df0e546b0a54c","slug":"drug-sold-in-medical-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां परचून और पान की दुकानों में बिक रहा है नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां परचून और पान की दुकानों में बिक रहा है नशा
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Apr 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के सुल्तानपुर और मोहम्मदपुर कुंहारी के साथ-साथ आसपास के गांवों में कई मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयां धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी
विज्ञापन
इनका इस्तेमाल करने से क्षेत्र का युवा वर्ग और बच्चे भी नशे की लत में फंसते जा रहे हैं जिसकी और स्वास्थ्य विभाग का कोई ध्यान नहीं है। नशा करने से कस्बे में दो मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
कई मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाईयां बेची जा रही है। इनकी आसानी से उपलब्धता के कारण कई युवा और किशोर भी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।
पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र
हालत यह है कि ऐसी दवाइयां अब परचून और पान की दुकानों पर भी बेची जा रही है। स्वास्थ्य विभाग नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पढ़ें, यहां जीतने के लिए दूसरे 'ग्रह' पर जाते हैं नेताजी
पिछले एक साल में सुल्तानपुर कस्बे के दो युवकों की अधिक नशीली दवा के सेवन से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस बारे में प्रभावी कदम उठाने और नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।