फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drug smugglers 255 on the radar of STF in Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में 255 नशा तस्कर एसटीएफ के रडार पर, पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की तैयारी

Mon, 10 Jul 2023 03:10 PM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jul 2023 03:10 PM IST
सार

दो साल पहले एसटीएफ ने ही एक नशा तस्कर को जेल में बंद कराया था। अब एसटीएफ ने प्रदेश के सभी जिलों में पकड़े गए 255 नशा तस्करों की सूची तैयार की है। इनके खिलाफ पांच-पांच मुकदमे तक दर्ज हैं। इसके बाद इन आरोपियों की सूची को समिति के सामने रखा जाएगा ताकि इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सके।

विज्ञापन
Drug smugglers 255 on the radar of STF in Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड में 255 तस्कर एसटीएफ के रडार पर हैं। इनके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। यानी पुलिस इन्हें एक साल तक बिना किसी मुकदमे के जेल में रख सकती है। सभी के खिलाफ एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


22 नशा तस्कर पर पांच-पांच केस हैं।दो साल पहले प्रिवेंशन ऑफ इलीसिट इन नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (पीआईटी एनडीपीएस) एक्ट में कार्रवाई के लिए कमेटी का गठन हुआ था। इस एक्ट में पेशेवर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होती है। पुलिस विभाग ऐसे नशा तस्करों के नाम इस समिति के सामने रखता है जो एक से अधिक बार नशा तस्करी में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


255 नशा तस्करों की सूची तैयार
यदि वह जेल से बाहर होते हैं तो समिति की सिफारिश पर इन्हें अधिकतम एक साल तक जेल के अंदर रखा जा सकता है। इस दौरान जमानत भी नहीं मिल पाती। दो साल पहले एसटीएफ ने ही एक नशा तस्कर को जेल में बंद कराया था। अब एसटीएफ ने प्रदेश के सभी जिलों में पकड़े गए 255 नशा तस्करों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ पांच-पांच मुकदमे तक दर्ज हैं। इसके बाद इन आरोपियों की सूची को समिति के सामने रखा जाएगा ताकि इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सके। इन तस्करों में सबसे ज्यादा देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और हरिद्वार पुलिस के आरोपी हैं। इन जिलों के 50-50 नशा तस्कर शामिल हैं।

पांच बार मुकदमे वाले-22

चार बार मुकदमे वाले -28

तीन बार मुकदमे वाले -71

दो बार मुकदमे वाले-131

ये भी पढ़ें...Yamunotri Highway: ओजरी डाबरकोट में भूस्खलन, बोल्डर की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत

2025 तक देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में पेशेवर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूची बनाई गई है। सभी जिलों से ऐसे तस्करों की सूची मांगी गई थी जिनके खिलाफ एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनकी संख्या 255 है। इनके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। -आयुष अग्रवाल, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed