फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drug paraphernalia being sold at a tea shop

Dehradun News: चाय-पान की दुकान पर बिक रहा नशे का सामान

Fri, 02 Feb 2024 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drug paraphernalia being sold at a tea shop
I
विज्ञापन

IIशहर व देहात में खोखो और छोटी दुकानों पर बिक रही शराब व स्मैक
I
I

I
Iस्कूली छात्र और युवा बन रहे आदी, पुलिस कर रही है चिह्नित
I
Iशहर में कहने को तो चौराहों और गलियों में चाय-पान व परचून की दुकानें हैं लेकिन इनकी आड़ में नशे की बिक्री हो रही है। चाय-पान की दुकान पर स्कूली छात्र व युवा चाय पीने और सामान लेने के बहाने आते हैं। वहां यहां से नशे का सामान जैसे स्मैक, चरस, गांजा और शराब खरीदकर ले जाते हैं। इस धंधे में पुरुषों के साथ महिलाएं भी संलिप्त हैं। महिलाएं परचून की दुकान की आड़ में स्मैक की पुड़िया बेच रही हैं। पिछले दो सालों में पुलिस ने ऐसे कई मामले पकड़े हैं। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
I
I
I
Iकेस नंबर एक- पिछले साल मार्च में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस में ढंढेरा में पान के खोखे पर स्मैक बेचते मालिक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

I
Iकेस नंबर दो- गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अंबर तालाब में जनवरी माह में एक घर में चल रही परचून की दुकान पर छापा मारकर देशी शराब की बिक्री होते पकड़ी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकेस नंबर तीन-
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने टोडा खटका में फरवरी माह में एक महिला को दुकान की आड़ में शराब बिक्री करते पकड़ा था। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया था।
I
Iकेस नंबर चार- सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने जून माह में गंगनहर पटरी किनारे एक चाय की दुकान पर गांजा बिक्री होते हुए पकड़ा था। पुलिस ने दुकानदार का चालान कर दुकान भी हटवा दी थी।

I
I
I
Iनशे का धंधा करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में पुलिस ने शिकायत पर रुड़की टॉकीज के पास चल रहे अवैध बीड़ी, पान और चाय की दुकानों को हटाया भी है। इन पर नशे का सामान बिक्री की शिकायत मिली थी। -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article