फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drones are being used to monitor wildlife

Dehradun News: ड्रोन से रखी जा रही वन्य जीवों पर नजर

Sun, 30 Nov 2025 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drones are being used to monitor wildlife
देहरादून। आबादी क्षेत्र में आने वाले वन्यजीवों से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग की ओर से ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के साथ जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

लच्छीवाला रेंज में हाल के दिनों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रेंज की वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया, मानव जीवन और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। रेंज के अंदर और मानव बसावट वाले इलाकों में वन कर्मियों की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। साथ ही रात के समय निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्गों, पगडंडियों और पर्यटन स्थलों के पास चेतावनी व सूचना साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोग व पर्यटक सतर्क रहें। उधर मानव-वन्यजीव संपर्क की सूचना मिलते ही त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आरआरटी टीम 24 घंटे मुस्तैद है। टीम में प्रशिक्षित कर्मचारी, ड्रोन सहायता और कैप्चर उपकरण शामिल हैं। जबकि पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर वाइल्डलाइफ एक्ट-1972, भारतीय वन नियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed