फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Driver Run Bus in overflow channel 25 passengers life in danger

ड्राइवर ने खतरे में डाली 25 यात्रियों की जान, उफनते नाले में ही चला दी रोडवेज बस

Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Driver Run Bus in overflow channel 25 passengers life in danger
उफनते नाले में बस - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से पिछले दिनों हुई तीन पर्यटकों की मौत के बाद भी कोई सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को धनगढ़ी नाला एक बार फिर से उफान पर आ गया।

विज्ञापन


बावजूद इसके रोडवेज बस के एक चालक ने 25 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी और उफनते नाले में बस उतार दी। इससे बस में बैठे 25 यात्रियों की सांसें अटक गईं। बस के नाले से बाहर आने पर ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। चालक की इस हरकत का वीडियो वायरल होते ही रोडवेज प्रशासन ने चालक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


रामनगर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर धनगढ़ी नाला बहता है, जो बरसात के दिनों में कभी भी उफान पर आ जाता है। 18 अगस्त को यहां एक कार के बहने से दंपति समेत दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बारिश के चलते यह नाला फिर उफान पर था। बावजूद इसके रामनगर डिपो की बस (यूके-07पीए-3223) के चालक ने बस को उफनाते नाले में उतार दिया।

बस के नाले में जाते ही यात्रियों की सांसें अटक गईं। यह नजारा देख रहे लोग भी सकते में आ गए। जब बस नाले के पार हुई तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इसके बाद रोडवेज प्रशासन हरकत में आया। स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्या ने बताया कि लापरवाही बरतने को लेकर चालक रमेश चंद्र आर्या और परिचालक सुनील ढौडियाल को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed