फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   driver missing in accidnet at pindar river

बिलखते रहे परिजन, नहीं मिला लाडला

Mon, 02 Feb 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Mon, 02 Feb 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
driver missing in accidnet at pindar river

शनिवार देर रात घटी कार दुर्घटना में लापता चालक का पता सोमवार को भी नहीं चल पाया। हालांकि इस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन बल और पुलिस के जवानों सहित चालक के परिजनों ने पिंडर और अलकनंदा के तट खंगाले। लेकिन परिणाम नहीं निकला।

विज्ञापन


नैनीताल राष्ट्रीय राजर्मा पर पाडली के पास शनिवार रात्रि को घटी कार दुर्घटना मे गैरसैंण के कोट गांव निवासी कार चालक हरीश नैनवाल लापता चल रहा है। जबकि दुर्घटना में दो मृतक चंद्रमणि और बिमला का शव पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


लापता चालक की खोज के लिए राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) ने राफ्ट के सहारे पाडली से लेकर कर्णप्रयाग संगम तक पिंडर नदी में शव की तलाश की। वहीं पुलिस के जवानों और परिजनों ने गौचर तक अलकनंदा नदी के किनारे खंगाले लेकिन लापता चालक का कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि लापता चालक को  खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर लापता चालक परिजन नरेश बरमोला, विजय चमोला आदि ने प्रशासन से जल्द उसका (लापता चालक) का पता लगाने की मांग की है।

बाजार रहे बंद, टैक्सियां नहीं चली

driver missing in accidnet at pindar river

माइथान व्यापार संघ अध्यक्ष और राजकीय इंटर कालेज बछुवाबाण के पीटीए अध्यक्ष चंद्रमणि उप्रेती की कार दुर्घटना में मौत और चालक हरीश के लापता होने से सोमवार को खंसर घाटी में टैक्सियां नहीं चली। जबकि शोक में घाटी के कोट, टेंटुड़ा, माइथान, दिवागाड़ और गंगानगर के बाजार बंद रहे।

इस दौरान माइथान चौक में व्यापारियों ने शोक सभा भी आयोजित कर लापता चल रहे हरीश की खोज बीन की मांग प्रशासन और सरकार से की। शोक जताने वालों में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता डा. कुंवर सिंह, व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार,जिला पंचायत सदस्य शकुंतला देवी आदि शामिल थे।

दवा से पहले मिली मौत
शनिवार रात्रि को हुई कार दुर्घटना में मृतक बिमला देवी को दवा से पहले मौत मिली। यही नहीं बहन की बीमारी भाई के मौत का कारण भी बन गई। शनिवार रात्रि को हुई कार दुर्घटना में पास्तोली(कुलसारी) की बिमला देवी की मौत हो गई थी। मृतक बिमला के भाई हरिदत्त ने बताया कि विधवा बिमला गांव में अकेले रहती है। बताया बिमला के पैर में कुछ दिन से तकलीफ थी। दर्द बढ़ने पर बिमला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले जाने के लिए माइथान से बिमला का छोटा भाई च्रंदमणि पास्तोली गया और कार में सीएचसी लाते हुए यह घटना घट गई। जिसमें चंद्रमणि की मौत भी हो गई जबकि कार चालक लापता है। घटना से सोमवार को कुलसारी से लेकर माइथान तक शोक की लहर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed