फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   driver killed in car accident on Rishikesh Chamba Highway

बारात से लौटै रही कार खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत, छह लोग गंभीर घायल

Sun, 12 Nov 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरेंद्रनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, नरेंद्रनगर Updated Sun, 12 Nov 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
driver killed in car accident on Rishikesh Chamba Highway

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर रजाखेत से देहरादून बारात से लौट रही एक कार ताछला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि एक बच्चा सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नरेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है। प्रतापनगर के रजाखेत में शादी में शामिल होने के बाद देहरादून लौट रही एक स्विफ्ट कार रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे चंबा-ऋषिकेश हाइवे पर ताछला के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

ये लोग थे कार के अंदर

driver killed in car accident on Rishikesh Chamba Highway

वाहन में सवार अनुज जायसवाल (30) निवासी कंडोली-नंदा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरशद खान (29) पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मेहूंवाला देहरादून, दीपिका (28) पुत्री स्व. नत्थन सिंह निवासी कंडोली प्रेमनगर, राधिका (25) पत्नी गुरुप्रीत सिंह  प्रेमनगर,

मोनिका (28) पत्नी अनुज जायसवाल कंडोली प्रेमनगर और श्रेष्ठ (03) पुत्र अनुज जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed