{"_id":"6132742c8ebc3eb6907c5b04","slug":"drinking-water-scheme-in-clementtown-dedicated-to-the-public-city-news-drn389351155","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लेमेनटाउन के लोगों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी पानी की किल्लत, पेयजल योजना जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लेमेनटाउन के लोगों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी पानी की किल्लत, पेयजल योजना जनता को समर्पित
विज्ञापन
क्लेमेलटाउन की पेयजल योजना का लोकार्पण करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक विनोद चमोली व मे?
- फोटो : DEHRADUN
दून छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन के सिविल एरिया में रहने वाले लोगों की दो दशक से जारी समस्या दूर हो गई है। क्षेत्रवासियों को अब पेयजल किल्लत की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। 16 करोड़ की लागत से बनी पेयजल योजना का लोकार्पण शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया। इस योजना के लिए यह धनराशि रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत हुई थी। योजना के लिए धन स्वीकृत कराने में रक्षा राज्यमंत्री ने स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का भी आभार जताया।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के लिए कम से कम शुल्क लिया जाए। ताकि हर परिवार को इस पेयजल योजना का लाभ मिले सके। उन्होंने छावनी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति दिलाने का भरोसा भी दिया। साथ ही ईसीएचएस पॉली क्लीनिक खोलने के संदर्भ में भी दिल्ली जाकर कार्यवाही करने की बात कही है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने मोबाइल फोन के जरिये लोगों को संबोधित किया। सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे ने इस पेयजल योजना की जानकारी दी।
इससे पहले विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि ने मछली तालाब के पास रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का स्वागत किया। उन्होंने यहां पर शहीद जसवंत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। क्लेमेंटटाउन रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर रक्षा राज्यमंत्री का स्वागत किया। सेना के जीओसी मेजर जनरल राहुल आर सिंह, कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह, रक्षा संपदा महानिदेशालय की अपर महानिदेशक सोनम यंगडोल, निदेशक पुष्पेंद्र, मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर, कैंट देहरादून की सीईओ तनु जैन विनोद कुमार, बृजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राम पांडे आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने किया आईएमए और आईआरडीई का दौरा
देहरादून। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) और आईआरडीई का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईएमए वार मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। अकादमी में कैडेट्स को दिए जाने वाले प्री मिलिट्री ट्रेनिंग के बारे में भी उन्होंने अकादमी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अकादमी के समादेशक ले. जनरल हरिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि कैडेट्स को किस तरह प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कैडेट्स से भी बात की।