फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drinking water department is going to start door-to-door water quality check, RO Water quality

Water Quality Check: आरओ के बाद भी आपका पानी क्या है साफ?  अपने घर का पानी लाओ और 10 रुपये में जांच कराओ

Tue, 21 Jun 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 03:26 PM IST
सार

पेयजल विभाग ऐसी योजना बना रहा है, जिसमें न केवल हर घर में आने वाले पानी बल्कि हर गली-मोहल्ले के पानी की भी जांच हो सकेगी। यह जांच प्रदेशभर की एनएबीएल एप्रूव्ड लैब में होगी। आने वाले समय में पेयजल विभाग की ओर से हर मोहल्ले में डिस्पले स्क्रीन भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Drinking water department is going to start door-to-door water quality check, RO Water quality
पानी - फोटो : Pixabay

विस्तार

आपने अपने घर में आरओ लगाया है। क्या आपको पता है कि इसके बाद भी आपके पीने के पानी की गुणवत्ता कैसी है? क्या आपको आरओ लगाने की जरूरत थी? इन सब सवालों के जवाब लेकर आ रहा है पेयजल विभाग। अपने घर के पानी का सैंपल ले जाकर आप महज 10 रुपये में इन सभी सवालों का जवाब हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


पेयजल विभाग के अंतर्गत जल संस्थान के स्तर से पानी की सप्लाई को अगले चरण में बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पेयजल विभाग ऐसी योजना बना रहा है, जिसमें न केवल हर घर में आने वाले पानी बल्कि हर गली-मोहल्ले के पानी की भी जांच हो सकेगी। यह जांच प्रदेशभर की एनएबीएल एप्रूव्ड लैब में होगी। 
विज्ञापन


आने वाले समय में पेयजल विभाग की ओर से हर मोहल्ले में डिस्पले स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। इन पर 13 मानकों के हिसाब से वहां के पानी की गुणवत्ता प्रदर्शित की जाएगी जो कि भविष्य में डिजिटल स्क्रीन का रूप लेगी। पेयजल विभाग के मुताबिक, आने वाले छह से आठ महीने में यह योजना धरातल पर नजर आने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में देश की सबसे ज्यादा एनएबीएल मान्य लैब

प्रदेश में पिछले साल राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त एक ही लैब थी। अब इनकी संख्या देश में सबसे ज्यादा है। सचिव पेयजल नितेश झा के मुताबिक, प्रदेश में 13 जिलों में 13 एनएबीएल एप्रूव्ड लैब हैं। 13 महत्वपूर्ण सब डिवीजन में 13 एनएबीएल लैब और राज्य की एक लैब मिलाकर कुल 27 मान्यता प्राप्त लैब हैं।

ये भी पढ़ें...International Yoga Day: गंगा की लहरों के साथ बही योग की बयार, तस्वीरों में देखें देवभूमि में योग उत्सव के रंग

हम लोगों को जो पेयजल सप्लाई कर रहे हैं। अब उसकी गुणवत्ता के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रहे हैं। हर घर को दस रुपये में अपने पानी की जांच का मौका दिया जाएगा। गली मोहल्लों के पानी की गुणवत्ता भी जांचकर डिस्पले की जाएगी। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। - नितेश झा, सचिव पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed