Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dragon fruit cultivation started in Dehradun preference being given to farmers with limited land Uttarakhand

Uttarakhand: दून में शुरू हुई ड्रैगन फ्रूट की खेती, 40 हेक्टेयर में खेती कराने के लिए किसानों को दिए पौधे

Mon, 11 Dec 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी विरेंद्र कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विरेंद्र कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Dec 2023 02:29 PM IST
सार

दिल्ली और पश्चिमी यूपी समेत अन्य राज्यों में ड्रैगन फ्रूट की मांग बढ़ती जा रही है। इस वजह से देहरादून में ड्रैगन की खेती इस बार कराई जा रही है।

विज्ञापन
Dragon fruit cultivation started in Dehradun preference being given to farmers with limited land Uttarakhand
ड्रैगन फ्रूट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्राकृतिक सौंदर्यता में विख्यात दून में ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू हो गई है। उद्यान विभाग ने पहली बार 40 हेक्टेयर में इसकी खेती कराने के लिए किसानों को 13,334 पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। ड्रैगन फ्रूट की उपज को बेहतर दाम पर बेचने के लिए उद्यान विभाग किसानों को बाजार और सप्लायर भी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

दून में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए पहली बार में रकबे की सीमा निर्धारित की गई है। तय लक्ष्य को अगर उद्यान विभाग प्राप्त कर लेगा तो इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। उद्यान विभाग के मुताबिक, दिल्ली और पश्चिमी यूपी समेत अन्य राज्यों में ड्रैगन फ्रूट की मांग बढ़ती जा रही है। इस वजह से देहरादून में ड्रैगन की खेती इस बार कराई जा रही है।

विज्ञापन

पांच विकासखंडों में कराई गई है खेती

विकासखंड डोईवाला, कालसी, सहसपुर, रायपुर व विकासनगर में गत सितंबर-अक्टूबर माह में 13,334 ड्रैगन फ्रूट के पौधों की रोपाई कराई गई है। जिले के किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी ने बताया कि जिन किसानों की जमीन सीमित है उन्हें इसकी खेती के लिए सबसे अधिक प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाता है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में मौजूद विटामिन-सी और कैरोटीनॉयड इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर की प्रचुरता होने से यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन आदि पोषक तत्व भी मौजूद हैं। इन्हीं खासियतों के चलते ड्रैगन फ्रूट बाजार में 350-500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से मिलता है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, परेड की ली सलामी

जिले में पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती कराई जा रही है। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। उसके बाद से विभागीय अधिकारी खेतों का लगातार निरीक्षण कर किसानों को सलाह भी दे रहे हैं। - मीनाक्षी जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed