फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Provincial Guard Foundation Day CM Dhami took the salute of the parade Dehradun Uttarakhand news

प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस: सीएम धामी ने ली परेड की सलामी, जवानों ने की नारेबाजी, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 11 Dec 2023 10:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Dec 2023 10:45 PM IST
सार

पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं। 

विज्ञापन
Provincial Guard Foundation Day CM Dhami took the salute of the parade Dehradun Uttarakhand news
प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस, सीएम धामी ने ली परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आज की परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  इन्वेस्टर्स समिट के बाद आकर्षण का केंद्र बने उत्तराखंड के ‘मॉडल’,  सेल्फी लेने पहुंच रहे दूनवासी
विज्ञापन


पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पीआरडी जवानों का मार्गदर्शन करते आए। उनका सहयोग हमें सदैव मिलता रहा है।

Provincial Guard Foundation Day CM Dhami took the salute of the parade Dehradun Uttarakhand news

जवानों ने की नारेबाजी

प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था, उनके लिए साल में तीन सौ दिन काम की घोषणा हुई थी, पर काम नहीं मिला। कल्याण कोष के नाम पर भी हर महीने उनके मानदेय से 570 रुपये काटे जा रहे हैं।

वहीं, युवा कल्याण विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर ने कहा, मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में अभद्रता करने वाले पीआरडी जवानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम संपन्न होते ही जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री रेखा आर्य लौटने लगे, कुछ पीआरडी जवान लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रांतीय रक्षक दल संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा, प्रदेश सरकार की ओर से तीन सौ दिन रोजगार देने की घोषणा को दो साल हो चुके हैं, लेकिन आधे जवान घर बैठे हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन डयूटी के बावजूद जवानों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन काटा जा रहा। कहा, कल्याण कोष के नाम पर विभाग पहले 10 रुपये के अंशदान की कटौती करता था।

अब हर महीने 570 रुपये कांटे जा रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद व महासचिव अशोक शाह ने कहा, जवानों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जवानों को डयूटी मिलनी चाहिए। आरोप लगाया, कोविड के दौरान डयूटी करने वाले कई जवानों की विभाग ने सेवाएं समाप्त कर दी। कहा, मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो जवान निदेशालय में धरना देंगे।

कुत्ता घुमाने के साथ ही बर्तन धुलवा रहे अफसर

कुछ पीआरडी जवानों का आरोप है कि विभाग के अफसर कुत्ता घुमाने के साथ ही घर के बर्तन धुलवा रहे हैं। होमगार्ड को जो मानदेय व सुविधाएं दी जा रहीं, उसी तर्ज पर उन्हें भी मानदेय और सुविधाएं दी जाएं। युवा कल्याण विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर ने कहा, पीआरडी जवानों का इस तरह का आरोप निराधार है। ऐसे जवानों के खिलाफ कार्रवाई होगी, उन्हें अपनी मांग को उचित फोरम पर रखना चाहिए था।

विशेष प्रमुख सचिव ने किया समझाने का प्रयास

कुछ पीआरडी जवानों के हंगामे के दौरान विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने जवानों के बीच जाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। कहा, उन्हें मांग पर अमल के लिए समय दिया जाए। यदि वे समय दें तो कुछ न कुछ हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed