फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dr. u s rana elected for dav teacher union president

DAV: हंगामेदार चुनाव के बाद डॉ.यूएस राणा बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, किस पद पर कौन हुआ निर्वाचित

Sat, 24 Feb 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
dr. u s rana elected for dav teacher union president
DAV

डीएवी पीजी कॉलेज के हंगामेदार शिक्षक संघ चुनाव में डॉ.यूएस राणा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। चुनाव में 131 में से 127 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर रात तक नजदीकी हार का सामना करने वाले प्रत्याशी हंगामा करते रहे।

विज्ञापन


आखिरकार चुनाव अधिकारी ने नतीजों पर अंतिम मोहर लगाते हुए सभी पदों पर विजेताओं की घोषणा कर दी। खास बात यह रही कि गुटबाजी के बजाए शिक्षकों ने दोनों ही गुटों पर भरोसा जताया और दोनों गुटों के दो-दो प्रत्याशियों को जीत मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब आधा घंटा देरी से डीएवी में मतदान शुरू हुआ। शिक्षकों में मतदान को लेकर उत्साह था। इनमें 40 ऐसे शिक्षकों ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया जो हाल ही में नियमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


131 शिक्षकों में से 127 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार को ही मतगणना स्थल बनाया गया। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को छोड़कर बाकी सभी की एंट्री मतगणना स्थल पर बंद कर दी गई थी। जब करीब पांच घंटे तक रिजल्ट नहीं आया तो बाहर खड़े शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा।

काफी देर चले हंगामे के बाद आखिरकार चुनाव समिति ने नतीजे जारी कर दिए। नतीजों पर सहमति भी बन गई, लेकिन अचानक नजदीकी मुकाबलों में हारीं डॉ.रश्मि त्यागी रावत और डॉ.सविता रावत ने विरोध शुरू कर दिया।

इसके बाद देर रात तक हंगामा चला। रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.पीएस नेगी ने सभी नतीजे जारी कर दिए। एक अवैध वोट को लेकर विरोध जताया गया था, जिस पर आई सभी आपत्तियों पर विधिक राय ली जाएगी। इसके अलावा गढ़वाल यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिशन (ग्रुटा) को मामला भेजा जा सकता है।

किस पद पर कौन हुआ निर्वाचित

dr. u s rana elected for dav teacher union president
DAV

किस पद पर कौन हुआ निर्वाचित

अध्यक्ष पद पर डॉ.यूएस राणा ने 75 मत हासिल किए जबकि हारने वाले डॉ.अशोक श्रीवास्तव ने 49 वोट हासिल किए। उपाध्यक्ष पद पर विजेता डॉ.सुनील कुमार ने 62 मत हासिल किए जबकि डॉ.सविता रावत ने 61 मत हासिल किए।

सचिव पद पर डॉ.राजेश कुमार ने 66 वोट हासिल किए जबकि डॉ.पारुल दीक्षित ने 59 वोट हासिल किए। सहसचिव पद पर डॉ.हरिओम शंकर ने 63 वोट हासिल किए जबकि डॉ.रश्मि त्यागी रावत को 61 वोट मिले।

ग्रुटा प्रतिनिधि में विजेता डॉ.अनुपमा सक्सेना ने 76 और डॉ.मृदुला सेंगर ने 62 वोट हासिल किए। इनके अलावा डॉ.अखिलेश चंद्र वाजपेयी ने 55 और डॉ.अंजू बाली पांडेय ने 47 वोट हासिल किए।

कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ.नैनी श्रीवास्तव, डॉ.दीपेंद्र निगम, डॉ.झरना बैनर्जी, डॉ.सुमन त्रिपाठी, डॉ.अमित कुमार शर्मा, डॉ.निशा वालिया, डॉ.पुनीत सक्सेना, डॉ.विनोद कुमार गुप्ता, डॉ.रवि शरण दीक्षित, डॉ.प्रगति बड़थ्वाल, डॉ.मोनिषा सक्सेना, डॉ.सुंदर सिंह, डॉ.सुमन लता पांडेय, डॉ.अमिता श्रीवास्तव का चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed