फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dowry harassment case registered on five including husband

Dehradun News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered on five including husband
कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में जीवनगढ़ निवासी शाइस्ता ने कहा कि उसका विवाह ढकरानी निवासी मुस्तफा से हुआ। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते थे। एक दिन उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मुस्तफा, शकीला, जाकिर हुसैन, मुस्कान, शाकिर सभी निवासी ढकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed