फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Double lane steel bridge will built on Gangotri Highway Swarigad Army access to India China border will easy

गंगोत्री हाईवे: स्वारीगाड में बनेगा डबल लेन स्टील ब्रिज, सेना के साथ ही चारधाम यात्रियों को भी मिलेगी राहत

Sat, 16 Sep 2023 03:27 PM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी
अजय कुमार, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

यह ब्रिज गंगोत्री हाईवे भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों सहित हर्षिल छावनी तक पहुंच उपलब्ध कराता है। वर्ष 2012 में आई आपदा में यहां स्वारीगाड में बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
Double lane steel bridge will built on Gangotri Highway Swarigad Army access to India China border will easy
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों तक सेना की पहुंच और आसान होने वाली है। इसके लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सीमांत जनपद में सड़कों और पुलों को अपग्रेड करने का काम कर रहा है। इसी क्रम में बीआरओ आपदा में ध्वस्त गंगोत्री हाईवे पर बने स्वारीगाड पुल की जगह डबल लेन पुल बनाने जा रहा है।

विज्ञापन

पुल निर्माण पर फंसे वन भूमि हस्तांतरण के पेच को भी सुलझा लिया गया है। फिलहाल यहां सिंगल लेन वैली ब्रिज से आवागमन जारी है। यह ब्रिज गंगोत्री हाईवे भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकियों सहित हर्षिल छावनी तक पहुंच उपलब्ध कराता है। वर्ष 2012 में आई आपदा में यहां स्वारीगाड में बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद बीआरओ ने यहां सिंगल लेन वैली ब्रिज बनाया था, लेकिन संकरा होने से पुल से सेना के भारी वाहनों और टैंक आदि के आवागमन में परेशानी होती है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी जाम में फंसने के कारण परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चारधाम यात्रा के साथ ही सेना के आवागमन में मददगार
मई से लेकर जून तक तो यहां स्थिति बहुत ही खराब हो जाती है और ट्रैफिक रेंगता रहता है। इसे देखते हुए बीआरओ ने यहां डबल लेन गार्डर पुल बनाने की तैयारी की है। यह पुल चारधाम यात्रा के साथ ही सेना के आवागमन में मददगार होगा।

ये भी पढ़ें...Badrinath:  युवकों के साथ कहासुनी में दुकानदार ने लाइसेंसी पिस्टल से झोंके फायर, विरोध में धाम में बाजार बंद

11 करोड़ की लागत से बनेगा 85 मीटर स्टील गार्डर पुल

बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया, स्वारीगाड में करीब 11 करोड़ की लागत से 85 मीटर स्टील गार्डर पुल बनाया जाएगा। वन भूमि हस्तांतरण का कुछ पेच होने से पुल की स्वीकृति में कुछ समय लगा, लेकिन अब केंद्र सरकार से वित्तीय स्वीकृति के साथ स्टेज वन में फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी मिल गया है। अगले माह अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से पुल निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed