{"_id":"6495f0b35a481c985108c657","slug":"door-to-door-strategy-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-184854-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर-घर जाने की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर-घर जाने की रणनीति बनाई
विज्ञापन
बरोटीवाला में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए घर-घर जाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में जनहित की योजनाओं का वृहद स्तर पर संचालन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में हर एक घर को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। घर-घर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता को यह विश्वास दिलाना है कि लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर से जनहित की तमाम योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पार्टी के जिला प्रभारी डाॅ. विनय रूहेला ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, विनोद कश्यप, अनुज गुलेरिया, सूरत सिंह मौजूद रहे।